ईद के मौके पर छितही गांव में दिखी भाईचारे की मिसाल, आफताब आलम खां ने दिया सौहार्द का संदेश

संपादक- शैलेश श्रीवास्तव

संतकबीरनगर/नाथनगर – विकासखंड नाथनगर के छितही ग्राम सभा में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही उल्लास शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। मौसम में अचानक बदलाव के कारण ईद की नमाज अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 8:30 बजे के बजाय लगभग एक घंटे की देरी से सुबह 9:30 बजे अदा की गई। बावजूद इसके लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और भारी संख्या में नमाजियों ने छितही ईदगाह पर एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की ईदगाह परिसर में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। नमाज के दौरान देश की तरक्की अमन-शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं भी की गईं। पूरे माहौल में भाईचारे और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष आफताब आलम खां भी छितही ईदगाह पहुंचे उन्होंने नमाज अदा करने से पहले ईदगाह के बाहर मौजूद लोगों से मुलाकात कर उन्हें दिल से ईद की बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी त्यौहार मनाए जाते हैं उनका मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द भाईचारा और प्रेम को बढ़ावा देना होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं और समाज में एकता व सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं आफताब आलम खां ने आगे कहा कि किसी भी देश की तरक्की और खुशहाली के लिए वहां के लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बेहद जरूरी है। जब समाज में एकता और सौहार्द बना रहता है तभी विकास की राह आसान होती है और हर वर्ग के लोग खुशहाल जीवन जी पाते हैं कार्यक्रम के दौरान जमशेद आलम खां हाफिज़ अनीसुर्रहमान रिजवान मजहर शमशेर आलम खां शाहबाज आलम खां सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस पावन अवसर को आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता के साथ मनाया छितही गांव की यह ईद एक बार फिर यह संदेश दे गई कि त्योहार केवल परंपरा नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का सबसे खूबसूरत माध्यम होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!