डीएम-एसपी ने किया मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन, महिला सुरक्षा पर दिया जोर

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर – जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नवनिर्मित मिशन शक्ति केन्द्र व भोजनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा मेस की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गये महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मियों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिलना अत्यंत आवश्यक है । तत्पश्चात मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से बातचीत की और निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए । मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाए तत्पश्चात थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ग्राम प्रहरियों की बैठक आयोजित की गई । जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे । बैठक को संबोधित करते हुए बताया गया कि ग्राम चौकीदार पुलिस और जनता के बीच सबसे सशक्त कड़ी होते हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली छोटी से छोटी गतिविधि एवं सूचना समय से पुलिस तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत अहम होती है, जिससे संभावित विवादों एवं अप्रिय घटनाओं को समय रहते रोका जा सकता है । तत्पश्चात ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र व टार्च वितरित किये गये । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे रीडर एसपी रामआशीष यादव पुलिस अधीक्षक पीआरओ पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!