फर्जी पहचान बनाकर अधिकारियों को करता था फोन, पुलिस ने दबोचा

जस्टिस’ बनकर देता था आदेश, बस्ती पुलिस ने किया खुलासा

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – थाना कोतवाली पुलिस एवं सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को छद्म नाम से बार-बार फोन कर कार्य कराने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, नकदी, नेपाली मुद्रा सहित कई दस्तावेज बरामद किए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस संबंध में दिनांक 01 मई 2026 को थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-184/2026 के तहत धारा 319, 318, 204, 221, 338, 339, 341 बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 66 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनय कुमार चौधरी पुत्र घनश्याम चौधरी, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी रैपुरा जंगल, थाना कोतवाली जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नेशनल हाईवे पर गोरखपुर की ओर पटेल चौक से करीब 50 मीटर आगे से दिनांक 01 मई 2026 को रात्रि लगभग 10:25 बजे गिरफ्तार किया पुलिस द्वारा की गई तलाशी में अभियुक्त के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन (विवो) बरामद हुआ, जिसमें दो सिम कार्ड लगे थे। इनमें एक नंबर “जस्टिस” नाम से सेव पाया गया। इसके अलावा एक ब्लूटूथ ईयरफोन, एक पर्स जिसमें 500-500 रुपये के 40 नोट (कुल 20,000 रुपये), नेपाली मुद्रा 250 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन एटीएम कार्ड तथा एक कलाई घड़ी भी बरामद की गई पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अधिकारियों को फोन कर स्वयं को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर कार्य कराने का दबाव बनाता था। इस प्रकार की गतिविधियों से प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी। फिलहाल अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद राजभर, निरीक्षक ऋतुन्जय यादव, उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेश शर्मा, आरक्षी चंदन कुमार, आरक्षी मुकेश साहनी तथा सर्विलांस सेल के आरक्षी विक्रम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!