
संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
अम्बेडकरनगर – भाजपा नेता एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर अकबरपुर के ऐतिहासिक अष्टखंभा के संरक्षण और सौंदर्यीकरण हेतु ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है विवेक मौर्य ने बताया कि विगत वर्ष 15 जुलाई 2025 को उन्होंने अखिल भारतीय राजभर संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंत्री से उनके आवास पर भेंट कर अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोरपुर स्थित अष्टखंभा के संरक्षण के लिए ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर, जिला महासचिव रामनायक राजभर, सभासद अनिल राजभर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री द्वारा उस समय प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप अब इस परियोजना के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है उन्होंने कहा कि अष्टखंभा क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक था। इस पहल से न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी मुलाकात के दौरान विवेक मौर्य ने अकबरपुर में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाओं की मांग रखी। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि अकबरपुर को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएं विवेक मौर्य ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सरकार द्वारा जिले को और भी विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य होता रहा, तो अकबरपुर न केवल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होगा, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी सशक्त बनकर उभरेगा।
