अकबरपुर को मिली बड़ी सौगात नए बस अड्डे के लिए 32 करोड़ की मंजूरी, विवेक मौर्य ने जताया आभार

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

अम्बेडकर नगर – जनपद के अकबरपुर क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। प्रदेश कैबिनेट द्वारा अकबरपुर में नए बस अड्डे के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर खुशी की लहर दौड़ गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर भाजपा नेता एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार व्यक्त किया है विवेक मौर्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि अकबरपुर के नए बस अड्डे की मंजूरी लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से लगातार इस मुद्दे को लेकर प्रयासरत थे और शासन-प्रशासन के समक्ष इसे प्रमुखता से उठाते रहे। अंततः कैबिनेट द्वारा ₹32 करोड़ की लागत से बस अड्डे के निर्माण को स्वीकृति मिलना पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा, “मैं परिवहन मंत्री का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मेरी मांग का सम्मान करते हुए अकबरपुर बस अड्डे के निर्माण के लिए इतनी बड़ी राशि स्वीकृत कराई।”
विवेक मौर्य ने आगे कहा कि नए बस अड्डे के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान बस अड्डा सुविधाओं के अभाव में जर्जर स्थिति में था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नए बस अड्डे के निर्माण से इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा उन्होंने अकबरपुर की सम्मानित जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा इस निर्णय से अकबरपुर को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!