मिशन शक्ति 5.0 का बस्ती में असर घर-घर पहुंची जागरूकता, मनचलों पर पुलिस की कड़ी नजर

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद बस्ती के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति (फेज 5.0 द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, 3 नए कानून, साइबर अपराध, विभिन्न हेल्प0नं0, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा/ स्वावलंबन, उनके अधिकारों, उनके सुरक्षा/ बचाव आदि के सम्बन्ध में बताते हुए जागरूक किया गया एवं अपने आस-पास हो रहे अपराध के प्रति आवाज उठाने की अपील की गई

मिशन शक्ति टीम महिला थाना द्वारा द्वितीय चरण के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बस्ती में नारी शक्ति वंदन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को महिला अपराध, विभिन्न हेल्प0नं0 आदि से जागरुक किया गया। साथ ही एंटी रोमियो के तहत चेकिंग किया गया तथा 01 व्यक्ति से माफीनामा भरवाकर व हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

मिशन शक्ति टीम महिला थाना द्वारा द्वितीय चरण के तहत महिला अस्पताल, मालवीय तिराहा पर महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध,विभिन्न हेल्प0नं0 आदि से जागरुक किया गया।अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 40 व्यक्तियों से पूछताछ की गई 02 माफ़िनमा भरवया गया व शेष अन्य व्यक्तियों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

मिशन शक्ति टीम थाना वाल्टरगंज द्वारा द्वितीय चरण के तहत भरौली बाबू, लक्ष्मणपुर में महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध,विभिन्न हेल्प0नं0 आदि से जागरुक किया गया। एंटीरोमियो के तहत चेकिंग की गई तथा 02व्य क्ति से माफीनामा भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा गया।

मिशन शक्ति टीम थाना दुबौलिया द्वारा द्वितीय चरण के तहत पांडुलघाट में महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध,विभिन्न हेल्प0नं0 आदि से जागरुक किया गया।

एंटी रोमियो स्क्वाड, जनपद बस्ती द्वारा द्वितीय चरण के तहत थाना कोतवाली व थाना नगर क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध,विभिन्न हेल्प0नं0 आदि से जागरुक किया गया। साथ ही अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 20व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा 10 व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई एवम 02 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया।

मिशन शक्ति टीम थाना गौर द्वारा द्वितीय चरण के तहत कस्बा गौर में महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध,विभिन्न हेल्प0नं0 आदि से जागरुक किया गया। साथ ही क्षेत्र में भ्रमणशील होकर एंटी रोमियो चेकिंग किया गया जिसमें 05 व्यक्तियों से माफीनामा भराकर अन्य को शख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

मिशन शक्ति टीम थाना नगर द्वारा द्वितीय चरण के तहत ग्राम चंदों, भेलवल में महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध,विभिन्न हेल्प0नं0 आदि से जागरुक किया गया।

मिशन शक्ति टीम थाना कप्तानगंज द्वारा द्वितीय चरण के तहत क़स्बा कप्तानगंज में महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध,विभिन्न हेल्प0नं0 आदि से जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!