
संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
संतकबीरनगर – थाना दुधारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान यह सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस टीम ने दुधारा पुलिया के पास से अभियुक्त अख्तर हुसैन उर्फ शाहरुख पुत्र इशहाक निवासी परासी गनवरिया थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 157/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
आपराधिक इतिहास भी लंबा गिरफ्तार अभियुक्त अख्तर हुसैन उर्फ शाहरुख पर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम, चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों का लंबा इतिहास सामने आता है
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक रामसूरत प्रसाद, कांस्टेबल शोनू यादव एवं कांस्टेबल अरविन्द गौड़ की टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
