मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहु-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया गया जागरूक

बस्ती – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत विभिन्न थानों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित करते हुए महिला अपराध, हाल ही में लागू तीन नए कानून, साइबर अपराध से बचाव के तरीके, तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें थाना कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा गांधी नगर, महिला अस्पताल और जीआईसी इंटर कॉलेज के आसपास जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें आत्मरक्षा के प्रति भी जागरूक किया और किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया इसी तरह थाना हरैया की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम तेनुआ में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को पंपलेट वितरित कर उन्हें साइबर ठगी, घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान का भरोसा पुलिस टीम द्वारा दिया गया महिला थाना की टीम ने कंपनी बाग, गांधी नगर, अस्पताल चौराहा, बड़ेबन, कटेश्वर पार्क समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया। यहां भी महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई इस अभियान के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने आसपास हो रहे किसी भी प्रकार के अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग करें। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चल रहा यह अभियान महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!