संत कबीर नगर – उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कक्षा 11वीं की छात्रा आयुषी को थाना महुली का एक दिन का सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुषी ने पूरे थाना परिसर का भ्रमण किया और विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके कार्यों की जानकारी ली आयुषी ने महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों सुरक्षा उपायों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी छात्रा के उत्साह और नेतृत्व क्षमता की सराहना की इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल का विकास करना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से ऐसे कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि बेटियों को आगे बढ़ने और जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
