संत कबीर नगर – महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित किया गया। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार करने हेतु बहुआयामी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें बिना किसी भय के आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार क्षेत्राधिकारी यातायात/पुलिस लाइन प्रियम राजशेखर पाण्डेय यातायात प्रभारी परमहंस महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक सुश्री सरोज शर्मा प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे अभियान की प्रमुख विशेषताएँ:
प्रत्येक थाना क्षेत्र में महिला बीट अधिकारियों की तैनाती की गई है जो सीधे महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित करेंगी स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास एंटी-रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया जाएगा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा बाइक रैली और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 एवं 112 के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जा रही है यह अभियान 12 विभागों के समन्वय से संचालित होकर सुरक्षा शिक्षा कौशल विकास और वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे राज्य के समग्र विकास को नई गति मिल
