वासंतिक नवरात्रि पर बस्ती में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) का भव्य शुभारम्भ महिला पुलिस की बाइक रैली ने दिया जागरूकता का संदेश

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – वासंतिक नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद बस्ती में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पुलिस लाइन बस्ती से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05 द्वितीय चरण) का शुभारम्भ पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती की उपस्थिति में किया गया इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता बाइक रैली निकालकर अभियान की शुरुआत को उत्साहपूर्ण बनाया गया यह विशेष अभियान आगामी 30 दिनों तक पूरे जनपद में संचालित किया जाएगा जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन एवं न्याय सुनिश्चित करना है अभियान के अंतर्गत नवरात्रि के दौरान मंदिरों धार्मिक स्थलों मेलों और रामनवमी पंडालों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी साथ ही एंटी-रोमियो स्क्वायड लगातार भ्रमणशील रहकर सघन गश्त करेगा और छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटनाओं पर मौके पर ही कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों एवं महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग पीआरवी गश्त और सीसीटीवी निगरानी को और सुदृढ़ किया जाएगा थाना स्तर पर मिशन शक्ति टीम गांवों और विद्यालयों में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करेगी तथा उन्हें सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ-साथ महिला बीट पुलिस अधिकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाकर सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी। वीमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अभियान के तहत बाल विवाह बाल श्रम भिक्षावृत्ति एवं अन्य बाल अपराधों के खिलाफ भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम दहेज प्रतिषेध कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण पॉक्सो एक्ट आदि की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जाएगा इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती क्षेत्राधिकारी लाइन प्रतिसार निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे यह अभियान न केवल महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करेगा बल्कि समाज में जागरूकता और आत्मविश्वास को भी नई दिशा देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!