संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती – अलविदा जुमे की नमाज को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त किया गया पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने विभिन्न मस्जिदों, नमाज स्थलों तथा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों को बताया गया कि त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों को साझा करने से बचें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर निगरानी एवं गश्त जारी रहेगी, ताकि जनपद में अमन-चैन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।
