संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति (फेज 5.0 द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, तीन नए कानून, साइबर अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन सहित उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने आसपास हो रहे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया
इसी क्रम में थाना परसरामपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा परसरामपुर स्थित कीर्ति कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में चौपाल लगाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया
थाना दुबौलिया की टीम ने ग्राम चकोही, थाना कप्तानगंज की टीम ने ग्राम मनिकरपुर तथा थाना गौर की टीम ने ग्राम करमा में चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी
वहीं थाना छावनी की टीम द्वारा ग्राम वीरपुर खरहरहा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
महिला थाना की टीम ने कटेश्वर पार्क, रोडवेज, क्रिसेंट मॉल, कंपनीबाग शिव मंदिर आदि स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया तथा संदिग्ध रूप से घूम रहे 05 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया
इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली की टीम द्वारा कटेश्वर पार्क राम जानकी मंदिर गांधीनगर त्रिपाठी गली व धर्मशाला रोड पर अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया
पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक सशक्त और सुरक्षित बनाना है ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठा सकें।
