बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक

संपादक शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कृष्णा भगवती में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बहू-बेटी सम्मेलन एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के नेतृत्व में म0हे0का0 शांति यादव, प्रियंका वर्मा तथा म0का0 श्यामा पाठक द्वारा किया गया। इस दौरान लगभग 60 महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं इस अवसर पर पुलिस टीम ने देश में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023—के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इन कानूनों के उद्देश्य और इनके माध्यम से मिलने वाली सुरक्षा के बारे में सरल भाषा में समझाया गया इसके साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, OTP चोरी, UPI फ्रॉड तथा साइबर बुलिंग जैसे खतरों के बारे में सचेत किया गया और सतर्क रहने की सलाह दी गई कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के जागरूकता अभियानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक होने में काफी मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!