संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती – जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सदर में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, पारिवारिक एवं अन्य विभिन्न मामलों से संबंधित अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी पुलिस अधीक्षक बस्ती ने भी समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायती पत्रों की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों में संवेदनशीलता बरतते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए इस दौरान कई मामलों में मौके पर ही राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित स्थानों पर भेजा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि शिकायतों का स्थायी और संतोषजनक निपटारा हो सके सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनः दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं प्रदान करना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा जिससे आमजन को राहत मिल सके।
