माँ-बेटों सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, 113 ग्राम स्मैक व एक लाख रुपये बरामद

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – थाना कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए माँ-बेटों सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 113.06 ग्राम स्मैक और 1,00,000 रुपये नगद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने आनंद नगर कटरा स्थित दीपक कंप्यूटर्स के पास छापेमारी कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार (24 वर्ष), शिवांश गुप्ता (21 वर्ष) तथा उनकी माँ राजकुमारी देवी (लगभग 50 वर्ष) शामिल हैं। तीनों न्याय मार्ग कचहरी रोड आनंद नगर कटरा थाना कोतवाली जनपद बस्ती के निवासी बताए गए हैं पुलिस के अनुसार ये सभी लंबे समय से अवैध रूप से स्मैक की बिक्री में संलिप्त थे और स्थानीय स्तर पर नशे का कारोबार चला रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक तथा नगद धनराशि बरामद हुई इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 0128/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार और शिवांश गुप्ता के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित मामले दर्ज हैं गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द के साथ उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह जितेन्द्र सिंह अजय कुमार यादव जय प्रकाश मिश्रा अनुपम त्यागी पवन कुमार मौर्य, कृष्ण प्रताप त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!