बहू-बेटी सम्मेलन से गूंजा संतकबीरनगर, 11 स्थानों पर 748 महिलाओं की भागीदारी

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संतकबीरनगर – उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद संतकबीरनगर में बहू-बेटी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। जनपद के कुल 11 स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में 748 महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सभी सर्किल क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण तथा थानों की एंटी रोमियो टीमों के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ इन स्थानों पर हुए आयोजन कोतवाली खलीलाबाद महिला थाना दुधारा धनघटा महुली मेंहदावल बखिरा बेलहरकला और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रों सहित विभिन्न गांवों व कस्बों में चौपाल शैली में सम्मेलन आयोजित किए गए जहां बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वंदन अधिनियम निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन) 112 (पुलिस)108 (एम्बुलेंस), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई सुरक्षा व जागरूकता पर विशेष जोर सम्मेलन में गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा साइबर अपराध जैसे संवेदनशील विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। महिला बीट अधिकारियों व मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद सत्र आयोजित कर आत्मरक्षा अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया महिलाओं ने जताई खुशी
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने बताया कि इस पहल से उन्हें अपने मुद्दों को खुलकर रखने का अवसर मिला है इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की मांग की इस भव्य आयोजन ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!