विश्व जल दिवस पर ‘जल अर्पण-2026’ कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

संपादक- शैलेश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर – जनपद के विकासखंड सांथा के ग्राम पंचायत करमा कला में विश्व जल दिवस के अवसर पर पेयजल योजना से संबंधित ‘जल अर्पण-2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को पेयजल के समुचित उपयोग, योजना के संचालन एवं रखरखाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक मेहदावल ने महिलाओं एवं बच्चों को संबोधित करते हुए स्वच्छ पेयजल के महत्व, स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव एवं भविष्य की जरूरतों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही जल निगम को निर्देश दिया कि अन्य योजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण कराकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए जल के दुरुपयोग से बचने का आह्वान किया अधिशासी अभियंता ने जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए टंकी के स्वच्छ पानी के उपयोग की सलाह दी तथा बताया कि पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में ग्राम स्तर पर सामुदायिक सहभागिता बेहद आवश्यक है इस अवसर पर विधायक द्वारा करमा कला एवं भटौरा ग्राम पंचायत से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाली F.T.K. महिलाएं, पंप ऑपरेटर एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में विधायक ने पेयजल योजना का निरीक्षण किया, वृक्षारोपण किया तथा गांव में हाउस कनेक्शन के माध्यम से हो रही जलापूर्ति (नल से स्वच्छ पेयजल) का जायजा लेकर संतोष व्यक्त किया इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सांथा अरविन्द जायसवाल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम प्रधान करमा कला राम अदालत, ग्राम प्रधान भटौरा घनश्याम यादव सहित जल निगम के अधिशासी अभियंता इं० महेंद्र राम, सहायक अभियंता इं० जय नारायण यादव, जूनियर इंजीनियर मनोज पाल, इं० अभिषेक पाण्डेय, इं० चंद्रशेखर यादव, इं० प्रिन्स पाण्डेय, इं० प्रभुत्व सिंह, इं० अभिषेक कुमार, इं० आनंद सिंह, इं० प्रशांत पटेल तथा कार्यदायी संस्था जैक्शन (जे०वी०) के प्रोजेक्ट मैनेजर लालचन्द, डीपीएम पंकज पासवान, प्रिन्स कुमार, साइट इंजीनियर अवनीश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!