संपादक- शैलेश श्रीवास्तव
अयोध्या – राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. कुलदीप मिश्रा का अयोध्या आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने शहर में संगठन की मजबूत उपस्थिति का प्रभावशाली संदेश दिया। चेयरमैन के स्वागत में 51 किलो मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया, जो इस आयोजन की भव्यता को दर्शाता है डॉ. मिश्रा के अयोध्या पहुंचते ही सैकड़ों गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जयघोष करते हुए उनका अभिनंदन ककिय कार्यक्रम स्थल पर भी भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया प्रदेश मीडिया प्रभारी आनंदधर द्विवेदी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा मानवाधिकार के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन जनहित से जुड़े मुद्दों पर और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनने का कार्य करेगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव दीपक पांडे, सूर्य नारायण उपाध्याय, मीडिया प्रभारी उमेश कुमार दुबे सहित मोनू पांडेय, अजय यादव, अंकित वर्मा, नौशाद, संतोष सोनकर, अमित सिंह, कुंज पांडे, विशाल पांडे, उदित दास, किट्टू सिंह, सुनील, संजय यादव, छठी यादव, भास्कर सिंह, अनुज यादव, अनिल सिंह राणा, राजू यादव, विकास सोनकर, दिवेश मिश्रा, चंदन यादव और अभिषेक सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस भव्य स्वागत समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि अयोध्या में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है कार्यक्रम की सफलता ने संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है और यह संकेत दिया है कि भविष्य में संगठन समाजहित के कार्यों में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।
