संपादक- शैलेश श्रीवास्तव
संत कबीर नगर – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद मुख्यालय पर 135 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह भव्य आयोजन ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन, सियरा सांथा (धनघटा रोड) में जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को न केवल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं, बल्कि उन्हें लैंगिक समानता की शपथ भी दिलाई गई, जिससे समाज में बराबरी और सम्मान का संदेश दिया जा सके जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख हैंसर कालिंदी चौहान और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की योजना की सराहना, गरीब परिवारों को बड़ी राहत जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है, जिससे वे बिना आर्थिक बोझ के अपनी बेटियों की शादी कर पा रहे हैं विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार बिना भेदभाव के हर वर्ग की बेटियों के सपनों को पूरा कर रही है वहीं विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है सभी धर्मों का सम्मान
कार्यक्रम में 135 जोड़ों में से 132 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से और 3 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया, जो सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल बना नवविवाहितों को मिले उपहार योजना के तहत प्रत्येक वधू को ₹60,000 की धनराशि सीधे खाते में दी गई। साथ ही पायल, बिछिया, बर्तन सेट, कपड़े, अटैची और गैस चूल्हा जैसे आवश्यक घरेलू सामान भी प्रदान किए गए प्रदेश सरकार द्वारा प्रति जोड़ा लगभग ₹1 लाख खर्च किया गया बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।
