संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
संत कबीर नगर – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की जिला इकाई ‘मेरा युवा भारत’ संत कबीर नगर के तत्वावधान में कांसीराम जिला स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले भर से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय एवं विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग), कबड्डी (महिला वर्ग), 400 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरुष वर्ग) तथा लंबी कूद (महिला एवं पुरुष वर्ग) की स्पर्धाएं आयोजित की गईं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ‘मेरा युवा भारत’ बड़गो खलीलाबाद युवा क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेधवाल युवा क्लब उपविजेता रहा। कबड्डी महिला वर्ग में इंदिरा महिला मंडल ने पहला स्थान हासिल किया और संथा की रानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल उपविजेता रही 400 मीटर महिला दौड़ में शिखा यादव प्रथम, प्रीति द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद महिला वर्ग में कुशलावती ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विनय ने प्रथम, सत्यप्रकाश ने द्वितीय और गौरव प्रताप ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में अनूप कुमार प्रथम, आदिश द्वितीय और ओम प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल, पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुधांश त्रिपाठी, हितेश कुमार, योगेंद्र यादव, कोच मनोज यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
