संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती – थाना नगर पुलिस टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1,780 ग्राम अवैध गांजा और ₹3,700 नकद बरामद किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नगर पुलिस टीम ने खड़ौवा सोंधिया मोड़ पर कार्रवाई करते हुए लवकुश जायसवाल (19 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार जायसवाल निवासी हनुमान गढ़ी चौराहा, खरगूपुर जनपद गोण्डा तथा मोहित सिंह (20 वर्ष) पुत्र अवधेश बहादुर सिंह निवासी छोटी देवकाली, थाना कोतवाली अयोध्या को गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से दो झोलों में क्रमशः 920 ग्राम और 860 ग्राम (कुल 1,780 ग्राम) अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक अभियुक्त के पास से ₹2,340 और दूसरे के पास से ₹1,360 नकद (कुल ₹3,700) भी बरामद किए गए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 68/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, उनके बैंक खातों को नियमानुसार होल्ड कराते हुए अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैया लाल मौर्य उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी उपनिरीक्षक मो. मुस्तफा हेड कांस्टेबल उमेश कुमार कांस्टेबल अंकित राय पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
