संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
गोरखपुर – शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. दरख्शा तजवार एवं विशिष्ट अतिथि/महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शगुफ्ता अमान द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने आधुनिक पीढ़ी ‘जेन-जी’ के महत्व पर प्रभावशाली वाद-विवाद प्रस्तुत कर अपनी सोच और समझ का परिचय दिया इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा 23 से 29 मार्च तक चलेगा शिविर यह विशेष शिविर 23 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक आयोजित किया जाएगा इस दौरान छात्राओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें स्वच्छता जागरूकता रैली पोस्टर प्रतियोगिता स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम मेहंदी प्रतियोगिता योग एवं फिटनेस सत्र इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शहजादी बेगम के साथ सहयोगी कर्मचारी अरीना बेग, प्रवक्ता डॉ. निकहत जबी, रजनी तिवारी, रुशदा कुदसिया, तरन्नुम हसन, रेहाना बेगम, मुनीरा सईद, हुमा हाशमी, अलका सिंह एवं नाज परवीन सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहोग समाजसेवा और व्यक्तित्व विकास की दिशा में यह शिविर छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
