संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिले के सभी थानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपायों एवं कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर लोगों को इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा जिला अस्पताल, थाना दुधारा द्वारा ग्राम मुड़ाडीहा बेग व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरियावा, महिला थाना द्वारा खलीलाबाद शहर, थाना धनघटा द्वारा ग्राम रामपुर दक्षिणी व मर्दाहा, थाना महुली द्वारा ग्राम सिदाही, थाना बखिरा द्वारा नंदौर चौराहा एवं आईकेएम स्कूल क्षेत्र तथा थाना धर्मसिंहवा द्वारा ग्राम सुकरौली, पटना खास व पटनी नानक में पंपलेट वितरित कर जागरूकता अभियान चलाया गया इसके अतिरिक्त ग्राम चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया और त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का आश्वासन दिया गया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों एवं सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं।
