जिला कारागार बस्ती का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर सख्ती—कैदियों से सीधा संवाद कर परखी हकीकत

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – जनपद बस्ती में आज प्रशासनिक सख्ती और सतर्कता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण देखने को मिला, जब जिला जज, जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया और व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल अधीक्षक की मौजूदगी में कारागार के विभिन्न हिस्सों बैरक अस्पताल मेस सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का गहन निरीक्षण किया अधिकारियों ने न केवल व्यवस्थाओं को देखा बल्कि कैदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का भी जायजा लिया कैदियों से बातचीत के दौरान उनके खान-पान, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद जेल कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यवाहियां नियमों के अनुसार और पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएं। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या संदिग्ध तत्व की उपस्थिति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, जेल परिसर में अनुशासन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए इस औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं अधिकारियों की सक्रियता से यह संदेश भी गया कि कानून व्यवस्था और कैदियों के अधिकारों के प्रति प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक बस्ती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!