संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति (फेज 5.0 द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, नए कानूनों, साइबर अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने आसपास होने वाले अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने चौपाल, सार्वजनिक स्थलों और मंदिर परिसरों में पहुंचकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया
प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार रहे—
थाना दुबौलिया की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम नगरूपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया
एंटी रोमियो स्क्वाड बस्ती द्वारा कंपनी बाग, महिला अस्पताल और गांधीनगर क्षेत्र में पंपलेट वितरण कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई
थाना सोनहा की टीम ने बैड़वा समय माता मंदिर परिसर में महिलाओं को जागरूक किया
महिला थाना द्वारा परिवार परामर्श केंद्र एवं थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया
थाना गौर की टीम ने बलुआकुंड स्थित समय माता मंदिर परिसर में अभियान चलाया
थाना परसरामपुर द्वारा श्रृंगीनारी मंदिर प्रांगण में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया
थाना कोतवाली की टीम ने कंपनी बाग और गांधी नगर क्षेत्र में अभियान चलाया
थाना रूधौली द्वारा ग्राम पिकौरा में महिलाओं को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई पुलिस की अपील पुलिस विभाग ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के आगे आएं और तत्काल हेल्पलाइन नंबरों या नजदीकी थाने से संपर्क करें इस अभियान के माध्यम से जनपद बस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है
