बस्ती में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान 700 महिलाओं ने लिया हिस्सा, सुरक्षा व स्वावलंबन पर दिया गया जोर

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

जनपद बस्ती – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) के तहत आज अटल बिहारी प्रेक्षागृह में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा म0हे0का0 शांति यादव, प्रियंका वर्मा एवं म0का0 श्यामा पाठक की उपस्थिति में किया गया इस अवसर पर लगभग 700 समूह सखियों एवं अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर आपात स्थिति में सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया इसके साथ ही देश के तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023—के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, ओटीपी चोरी, यूपीआई फ्रॉड एवं साइबर बुलिंग जैसे खतरों से बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए गए कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें और किसी भी प्रकार के महिला अपराध के खिलाफ बिना डर के आवाज उठाएं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने इस अभियान की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!