संतकबीरनगर में मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संतकबीरनगर।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद संतकबीरनगर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया अभियान के तहत पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को जागरूक किया। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से ग्राम चौपाल का आयोजन कर पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों और आत्मनिर्भर बनने के तरीकों की जानकारी दी गई अभियान के दौरान सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए
थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा समयमाता मंदिर व मधुकुंज तिराहा महिला थाना द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र थाना धनघटा द्वारा दुलमपुर, उमरिया, नेतवापुर थाना बखिरा द्वारा ग्राम महला थाना धर्मसिंहवा द्वारा बरगदवा, सेवाईचपार व धर्मसिंहवा इन स्थानों पर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को पंपलेट वितरित कर मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सेवा 108, बाल सहायता नंबर 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में जानकारी देकर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया

पुलिस का संदेश
महिलाओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएं और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करें

Mission Shakti 5.0 Sant Kabir Nagar, महिला सुरक्षा अभियान, UP Police Awareness Campaign, Women Safety Santkabirnagar, Anti Romeo Squad UP, ग्राम चौपाल जागरूकता कार्यक्रम, महिला हेल्पलाइन 1090

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!