संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती – संकल्प से सिद्धि सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि” के उद्देश्य को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले/जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल ने की कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास पर आधारित एक लघु फिल्म के प्रदर्शन से हुई, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने देखा और सराहा इस अवसर पर मंत्री आशीष कुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अपना दल जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, कप्तानगंज के गुलाब चन्द्र सोनकर, सदर के मो. सलीम तथा जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने संयुक्त रूप से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया इन योजनाओं के तहत मिला लाभ विश्व श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट वितरण मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान / मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रधानमंत्री आवास योजना रेशम योजना आरसेटी योजना के तहत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण लाभार्थी साथ ही, कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को पुस्तकें भी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया उपस्थित रहे प्रमुख अधिकारी पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीएफओ डा. शिरीन, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, जिला गन्नाधिकारी अंगद सिंह, एलडीएम आर.एन. मौर्य, बीएसए अनूप तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी द्वारा किया गया प्रेस वार्ता में गिनाईं उपलब्धियां कार्यक्रम के उपरांत मंत्री आशीष कुमार पटेल ने प्रेस बंधुओं से वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों, कीर्तिमानों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की यह आयोजन जनपद में विकास, रोजगार और जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वय
