मिशन शक्ति 5.0 के तहत बस्ती पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया गया सशक्त

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

जनपद बस्ती।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति (फेज 5.0 द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, तीन नए कानून, साइबर अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने आसपास हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक रहते हुए आवाज उठाने की अपील की गई।

अभियान के तहत—

महिला थाना बस्ती की प्रभारी निरीक्षक द्वारा अटल बिहारी प्रेक्षागृह में लगभग 700 महिलाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा अपराध के खिलाफ मुखर होने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना मुंडेरवा की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा कुरियार, गोदमवा व बोदवल बाजार में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

थाना गौर की टीम ने कस्बा गौर स्थित यूपी बड़ौदा बैंक परिसर में छात्राओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए।

एंटी रोमियो स्क्वाड टीम बस्ती द्वारा मुण्डेरवा, वोडवारा व अहरा मोड़ पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करते हुए अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने का संदेश दिया गया।

थाना हरैया की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति केंद्र हरैया पर महिलाओं को जागरूक किया एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की।

थाना छावनी की टीम द्वारा रामरेखा तिराहा पर एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया तथा पं. परमेश्वर मिश्र यूनिक इंटर कॉलेज में छात्राओं को पंपलेट वितरित कर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई

इस अभियान के माध्यम से बस्ती पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण मजबूत करने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!