920 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कप्तानगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सतर्कता और मुस्तैदी दिखाते हुए 920 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशा तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गांजा लेकर ग्राम सरैया मिश्र से नगर बाजार मुख्य सड़क की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 920 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान बलवन्त पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय, निवासी कटरूआ दलथम्मन सिंह, थाना नगर बाजार, जनपद बस्ती (उम्र करीब 21 वर्ष) के रूप में हुई है गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 68/2026 के तहत धारा 8/20 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी से नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में भी बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिससे उसके आपराधिक प्रवृत्ति का पता चलता है इस सफल कार्रवाई में थाना कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी गणेश सिंह और प्रदीप सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!