
संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
संतकबीरनगर।
उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी पहल मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद संतकबीरनगर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में जिले के समस्त थानों द्वारा प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने गांव-गांव में ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और विद्यालयों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं व आमजन को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
अभियान में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां:
महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों व ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया—
महिला हेल्पलाइन – 1090
आपातकालीन सेवा – 112
एम्बुलेंस सेवा – 108
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
साइबर हेल्पलाइन – 1930
cybercrime.gov.in पोर्टल इन क्षेत्रों में चला विशेष जागरूकता अभियान:
कोतवाली खलीलाबाद (बरदहिया, बड़गो), महिला थाना (शहरी व ग्रामीण क्षेत्र), धनघटा (कटया, आलइचक, कुरमोल), महुली (सुबखरी), बखिरा (झुंगिया), बेलहरकला (राजघाट), धर्मसिंहवा (सिकरी, फुलवरिया) एवं मेंहदावल (उत्तरपट्टी, समदा) क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों एवं आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस का संदेश:
“महिलाएं जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।
