नारी सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस का बड़ा कदम, गांव-गांव चलाया जागरूकता अभियान”

संपादक- शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति (फेज 5.0 द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, तीन नए कानून, साइबर अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने तथा तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

महिला थाना टीम ने महिला अस्पताल एवं कटेश्वर पार्क में जागरूकता अभियान चलाकर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

थाना छावनी टीम ने थाना क्षेत्र व छावनी बाजार में एंटी रोमियो चेकिंग के साथ जागरूकता अभियान संचालित किया।

थाना गौर टीम द्वारा ग्राम सांवडीह में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।

थाना दुबौलिया टीम ने ग्राम बंजरिया सूबी में चौपाल के माध्यम से जागरूकता फैलायी।

कोतवाली टीम द्वारा कटेश्वर पार्क में महिलाओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

थाना कलवारी टीम ने ग्राम गोपालपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।

थाना कप्तानगंज टीम ने ग्राम रखिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

थाना सोनहा टीम ने कस्बा भानपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं/छात्राओं को जागरूक किया।

एंटी रोमियो स्क्वाड ने फुटहिया, गोटवा, पोखरा व नगर बाजार में अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि समाज में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!