औचक निरीक्षण में खुलीं व्यवस्थाओं की परतें, सुधार के निर्देश जारी

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर – जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से जनपद बस्ती स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और किशोरों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा परिसर की सुरक्षा दीवार, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और समय-समय पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए अधिकारीद्वय द्वारा आवास एवं किशोरों के रहने वाले कमरों (डॉरमेट्री) में जाकर स्वच्छता का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्दियों/गर्मियों के मौसम के अनुरूप किशोरों के लिए पर्याप्त बिस्तर और कपड़ों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए शौचालय और परिसर की नियमित सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए गए। भोजन की गुणवत्ता हेतु मेस (रसोईघर) का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को परखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मीनू के अनुसार ही पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्वयं खाद्य सामग्री के भंडारण की जांच की। निरीक्षण के दौरान किशोरों से संवाद कर उनकी समस्याओं और शिक्षा के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि किशोरों के मनोरंजन, शिक्षा और कौशल विकास के लिए नियमित रूप से रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाए, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ सकें। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारीगण ने निर्देश दिए कि किशोरों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और प्राथमिक चिकित्सा किट में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहें निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने संप्रेक्षण गृह की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!