न्याय अब आसान” – समाधान दिवस में फरियादियों को मिला भरोसा और त्वरित कार्रवाई

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद राजभर द्वारा राजस्व टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया | समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों/ समस्याओं को अत्यन्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुन कर भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, रास्ता-नाली व अन्य प्रकृति की प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों के समयबद्ध/ त्वरित/ निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया | क्षेत्राधिकारी सदर ने फरियादियों से संवाद करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया गया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा मिलकर उनकी हर संभव सहायता किया जाएगा एवं किसी भी गरीब-आमजन को न्याय पाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा | थाना समाधान दिवस के सफल आयोजन से क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!