24 घंटे में लूट का खुलासा महुली पुलिस ने तमंचे के साथ आरोपी दबोचा, लूटा गया बैग बरामद

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और लूटा गया बैग बरामद किया है पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार (30 मार्च 2026) को कार्रवाई करते हुए आरोपी को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया क्या था पूरा मामला?
पीड़ित दानिश पुत्र अजीजुल्लाह, निवासी रजनौली थाना महुली, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह धनघटा क्षेत्र के एक मुर्गी फार्म में कार्यरत है। 30 मार्च की सुबह वह मुर्गी लोड कराने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह भगौतीपुर पुलिया के पास पहुंचा, एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक रोककर कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उसका बैग छीनकर फरार हो गया इस सूचना पर थाना महुली में मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ऐसे हुआ खुलासा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए जांच और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल, निवासी भगौतीपुर थाना महुली को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी में क्या मिला?
01 अदद अवैध तमंचा (.12 बोर)
01 अदद जिंदा कारतूस (.12 बोर)
लूट का काला बैग (जिसमें बाट-माप मशीन, मोबाइल चार्जर और 02 फर्म की रसीदें शामिल)

आरोपी ने क्या कबूला?
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से पीड़ित की रेकी कर रहा था और मौके का फायदा उठाकर पुलिया के पास तमंचा दिखाकर बैग लूट लिया।

बढ़ाई गई धाराएं
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 नागेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 अजीत कुमार सिंह, हे0का0 नुरुद्दीन खान, का0 सुनील कुमार सिंह, का0 राजमंगल यादव, का0 अरविन्द यादव।

महुली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ लूट का खुलासा हुआ, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!