संस्कार और संस्कृति की छांव में सजा ‘जीवन ज्योति’ का भव्य वार्षिकोत्सव

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

गोरखपुर – पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम सभा कल्याणपुर स्थित अकटहवा के पास संचालित जीवन ज्योति इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक रंगों की अद्भुत झलक देखने को मिली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय कोई फैक्ट्री नहीं, बल्कि वह पवित्र संस्था है जहां बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह संस्थान बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहा है और आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा विशिष्ट अतिथि बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय और शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की नींव रखते हैं। वहीं लोकगीत गायक एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज मिहिर ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छी शिक्षा और संस्कार से ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आदर्श वर्धन पाठक ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य कन्हैया लाल जयसवाल ने की इस अवसर पर राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी गौरव भारती, महफूज खां, राजेश सिंह, परमहंस सिंह, डॉ. विनीत मिश्र, गणेश प्रसाद शर्मा, प्रबंधक आर.एन. जयसवाल, अजय कुमार वर्मा, अखिलेश ओझा (मंडल प्रभारी, ऑल इंडिया पत्रकार संघ गोरखपुर), सत्येंद्र प्रताप सिंह (मंडल सचिव, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, गोरखपुर), प्रधान प्रमोद कुमार यादव, रत्नेश जयसवाल, सभासद प्रेम चौहान सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!