मिशन शक्ति 5.0 के तहत संतकबीरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्राम चौपाल में संवाद कर महिलाओं को किया जागरूक

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपाय एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं उनके अधिकारों की रक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया कार्यक्रमों के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया अभियान के अंतर्गत कोतवाली खलीलाबाद के समय माता मंदिर गोला बाजार, थाना दुधारा के संविलियन प्राथमिक विद्यालय सेमरियावा इस्लामाबाद, महिला थाना मेंहदावल बाईपास, थाना धनघटा के ग्राम धनघटा, बकौलीकला व टेमहा, थाना महुली के ग्राम महुलियावा, थाना मेंहदावल के नौदरी, मेंहदावल तिराहा व तुलसीपुर, थाना बखिरा के ग्राम बरईपार व भंगेश्वर नाथ मंदिर तथा थाना धर्मसिंहवा के ग्राम महादेवा नानकार व बौरव्यास में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए इन कार्यक्रमों में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!