
संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत जनपद बस्ती के थाना हर्रैया में अनुपयोगी एवं वर्षों से खड़े वाहनों के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 02 अप्रैल 2026 को थाना हर्रैया परिसर में 21 वाहनों (एक ट्रक व 20 मोटरसाइकिल) की विधिवत नीलामी कराई गई नीलामी प्रक्रिया के लिए गठित समिति में क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस बस्ती जितेंद्र सिंह पटेल, नायब तहसीलदार हर्रैया शौकत अली एवं प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों की देखरेख में नीलामी की कार्यवाही पारदर्शी एवं विधिसम्मत ढंग से संपन्न हुई नीलामी में सर्वाधिक बोली हरिनाथ पुत्र राम अचल निवासी ग्राम धेनसा नानकार, थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा लगाई गई, जिन्हें ₹1,90,000 की बोली के साथ सफलता प्राप्त हुई इस अभियान के अंतर्गत थाना हर्रैया में तैनात हेड मोहर्रिर कपिलदेव सिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिनके अथक प्रयासों से निस्तारण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की गई उल्लेखनीय है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थानों में साफ-सफाई एवं वर्षों से खड़े अनुपयुक्त वाहनों के निस्तारण हेतु यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जनवरी 2026 से अब तक थाना हर्रैया में 45 अन्य वाहनों का भी निस्तारण किया जा चुका है इस प्रकार ऑपरेशन क्लीन के तहत अब तक कुल 76 वाहनों का सफल निस्तारण किया जा चुका है। पुलिस विभाग द्वारा इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
