बस्ती में ‘मिशन शक्ति 5.0’ का दमदार अभियान: महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा का दिया संदेश

संपादक -शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति (फेज 5.0 द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, नए कानून साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबर महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं अभियान के तहत पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने और आसपास हो रहे अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

इन स्थानों पर चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान:

थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा बड़ेबन, ब्लॉक रोड और रौता क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।

थाना गौर टीम द्वारा बारहछत्तर मेला टिनिच में पंपलेट वितरित कर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

थाना पैकोलिया की टीम ने ग्राम मूइली में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।

एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा थाना मुंडेरवा क्षेत्र के अहरा, कस्बा मुंडेरवा व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया।

महिला थाना टीम द्वारा कम्पनी बाग, सोनूपार, भद्रेश्वरनाथ सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को जागरूक किया गया।

थाना सोनहा टीम द्वारा कस्बा सोनहा में महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

थाना हर्रैया टीम द्वारा बभनान मोड़ क्षेत्र में पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

महिलाओं से की गई अपील:
पुलिस टीमों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा हेल्पलाइन नंबरों का बेझिझक उपयोग करें।

यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें जागरूक करने और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!