
संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी संगठन में नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद जनपद बस्ती में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा द्वारा गुरुवार रात्रि को जिला पदाधिकारियों एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई। इस सूची में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वैश्व समाज के प्रमुख चेहरा राधेश्याम कमलापुरी को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है शुक्रवार को उनके नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में भाजपा मंडल गौर के बभनान बाजार में जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष शुक्ला के नेतृत्व में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राधेश्याम कमलापुरी को मिठाई खिलाकर, माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। वक्ताओं ने कहा कि राधेश्याम कमलापुरी लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी, मंडल अध्यक्ष परसा मनोज पाठक, दुर्गा प्रसाद दूबे, राजेश कसौधन ‘गुरुजी’, नामित सभासद रविन्द्र कसौधन, सभासद मंशाराम, राम प्रगट सिंह, डॉ. अरविन्द कमलापुरी, प्रेम मोदनवाल, दीपक जायसवाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहु कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
