मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर। जनपद में ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संतकबीरनगर पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित किया गया क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय तथा यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान दो पहिया वाहनों, विशेषकर बुलेट और स्पोर्ट्स बाइकों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान जिन वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए, उनके चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलता है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य और शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है अभियान के तहत जनपद के विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थानों पर चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की गई।

पुलिस की अपील:
संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!