डीआईजी का औचक निरीक्षण कलवारी कार्यालय में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, दिए सख्त निर्देश

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कलवारी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति को बारीकी से परखा डीआईजी ने सबसे पहले CCTNS और ई-ऑफिस प्रणाली का निरीक्षण किया और डिजिटल कार्यों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। इसके बाद पेशी कार्यालय व परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं अनुशासन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, Z रजिस्टर, ऑर्डर बुक, जांच प्रार्थना पत्र रजिस्टर, एसआर रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी प्रविष्टियों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने, आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने “ऑपरेशन क्लीन” और “ऑपरेशन दहन” के तहत नियमानुसार कार्रवाई करने, आई-गॉट (i-GOT) प्रशिक्षण शेष कर्मियों को पूर्ण कराने तथा सर्किल के थानों में “बहू-बेटी सम्मेलन” आयोजित कर जनजागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-ऑफिस का अधिकतम उपयोग कर कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाई जाए इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह सहित थाना प्रभारी नगर व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!