
संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती। जनपद में गैस की कालाबाजारी के खिलाफ आपूर्ति विभाग और थाना कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 19 घरेलू गैस सिलेंडर (16 भरे एवं 3 खाली) और एक डिलीवरी वाहन बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गैस कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बस्ती टोल प्लाजा से लगभग 200 मीटर पहले सन इंडेन एजेंसी के पास घेराबंदी कर डिलीवरी वैन को रोका तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर पाए गए। पूछताछ में दोनों अभियुक्त संत कुमार पुत्र रामकृपाल निवासी बड़े बन सल्लू कबाड़ी, थाना कोतवाली और संतोष पुत्र जयराम निवासी मरवटिया साउघाट, थाना कोतवाली बस्ती को गिरफ्तार कर लिया गया जांच में सामने आया कि आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध तरीके से कालाबाजारी कर रहे थे। बरामद सिलेंडरों में 14.2 किलोग्राम के इंडेन गैस सिलेंडर शामिल हैं, जिनका उपयोग घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किया जाता है इस संयुक्त अभियान में ARO अशोक कुमार मिश्र, पूर्ति निरीक्षक सदर प्रवीण कुमार पाण्डेय, पूर्ति निरीक्षक कुदरहा अनुराग श्रीवास्तव तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद अपनी टीम के साथ मौजूद रहे अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
