जनगणना में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना का सख्त संदेश”

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – जनगणना कार्य प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा कार्यो को समयबद्ध एवं शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही की जायेंगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गणनाकर्ताओं एवं पर्यवेक्षको को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाय तथा कार्य के दौरान आने वाले समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाय कार्यक्रम का संचालन करते हुए जनगणना जिला प्रभारी सुरम्या भारती ने कहा कि इस कार्य के दौरान कंट्रोल रजिस्टर संबंधित अधिकारी द्वारा बनाया जायेंगा, जिसमें डेटा को मेनटेन करना होंगा। बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीडीओ अजय कुमार सिंह, एसडीएम शत्रुध्न पाठक, मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येन्द्र सिंह, राजेश यादव, उमाकान्त तिवारी, डीआईओ एनआईसी आलोक कुमार मिश्र, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, बीएसए अनूप तिवारी, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगरपंचायत, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!