खलीलाबाद की छात्रा अनअमता फातिमा ने CBSE 10वीं में 92% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर – खलीलाबाद स्थित राज ग्लोबल एकेडमी की होनहार छात्रा अनअमता फातिमा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मात्र 15 वर्ष की उम्र में इस उल्लेखनीय सफलता को हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है अनअमता फातिमा के पिता असजद हुसैन ने बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित रही हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासित दिनचर्या को अपनाकर यह सफलता हासिल की है। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी अनअमता की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि अनअमता फातिमा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनकी उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे अनअमता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि वह आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करना चाहती हैं इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा खलीलाबाद क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!