
संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
अकबरपुर – अंबेडकरनगर
अकबरपुर में जल्द ही ₹5.50 करोड़ की लागत से इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी भाजपा नेता व समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर मांग रखी, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है विवेक मौर्य के अनुसार, परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को देखते हुए चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार जरूरी है। इसी क्रम में अकबरपुर में भी शीघ्र ही चार्जिंग स्टेशन स्थापना की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी मुलाकात के दौरान विवेक मौर्य ने अकबरपुर बस अड्डे के लिए ₹32 करोड़ की मंजूरी मिलने पर मंत्री का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए लंबे समय से लंबित थी, जिससे परिवहन सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा विवेक मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा प्रदेश में परिवहन सेवाओं और आधारभूत ढांचे के विकास में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि अकबरपुर में परिवहन सुविधाओं के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और आने वाले समय में क्षेत्र को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
