खेतों में आग से मचा हड़कंप, प्रशासन हरकत में — डीएम व एसपी पहुंचे मौके पर

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर – जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा जनपद के थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत विगत दिवस ग्राम धर्मपुरा में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग जाने की घटना के उपरान्त घटना स्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों से घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद राजस्व विभाग व पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिलाधिकारी ने संबंधित तहसीलदार और क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया कि आग से हुए फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि प्रभावित किसानों को शासन से नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाया जा सके पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अज्ञात कारणों की जाँच करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हृदय राम तिवारी, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!