
संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती – थाना छावनी पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गैंग के सरगना व ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक डिजायर कार, एक आईफोन 13 मोबाइल और ₹510 नकद बरामद किया है पुलिस के अनुसार, थाना छावनी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 287/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रिंस वर्मा (24 वर्ष) पुत्र जिलाजीत वर्मा, निवासी गनेशपुर बिसौरा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को 22 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:25 बजे रामरेखा मंदिर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इस दौरान एक डिजायर कार के पास खड़े अभियुक्त ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह डीजल चोरी के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित है और गिरफ्तारी के डर से भाग रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से UP32RE3430 नंबर की डिजायर कार (बिना वैध कागजात), एक आईफोन 13 और ₹510 नकद बरामद हुआ। वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: थानाध्यक्ष छावनी चन्दन कुमार, स्वाट/सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 शेषनाथ यादव, उ0नि0 सभाजीत मिश्रा समेत थाना छावनी, स्वाट व सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
