बस्ती में नारी शक्ति का विस्फोट ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में गूंजा अधिकारों का हुंकार

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – जनपद बस्ती में “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का सफलतापूर्वक एवं भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता कर नारी शक्ति का सशक्त प्रदर्शन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा नेत्री चन्दा देवी श्रीवास्तव ने की, जबकि अभियान संयोजिका के रूप में जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया सम्मेलन के उपरांत महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर कांग्रेस, सपा सहित विरोधी दलों का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के निर्देशानुसार आगामी दिनों में सभी मंडलों में “मंडल जन आक्रोश मार्च” आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवानी सिंह, संध्या दीक्षित, सविता तिवारी, मीना पाण्डेय, मंजू श्रीवास्तव एवं मृदुला शुक्ल ने महिलाओं से संगठित होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया अभियान संयोजिका शालिनी मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन जैसे प्रयास महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं, लेकिन विपक्ष का विरोध यह दर्शाता है कि वे महिलाओं के मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को सदन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है, जबकि विपक्ष परिवारवाद में उलझा हुआ है अध्यक्षता करते हुए चन्दा देवी श्रीवास्तव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (33 प्रतिशत महिला आरक्षण) के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और कहा कि जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह जन आक्रोश निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कांग्रेस व सपा पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि ये दल केवल परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करें और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाएं, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके इस अवसर पर बबिता सुषमा चौधरी, मीरा त्रिपाठी, निर्मला श्रीवास्तव, गौतम, सुन्दरी, सुधा, कविता, निर्मला, राजकुमारी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!